Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ईशा अंबानी-आनंद की इंगेजमेंट में इटली पहुंचे ये खास मेहमान, देंखे PHOTOS

Published

on

Loading

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली ईशा अंबानी और बिजनेसमैन आनंद पीरामल की इंगेजमेंट इटली के लेक कोमो में 21 सितंबर को हो रही है। लेक कोमो हॉलीवुड सेलेब्रिटी की फेवरेट जगह मानी जाता है। इस सगाई में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी न्यौता मिला है। ये फंक्शन 3 दिन तक चलेगा। जहां काफी धूमधाम से सेलिब्रेशन होगा और साथ ही धमाकेदार डांस और डिनर पार्टी भी होगी।

इस इंगेजमेंट में ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा गया है। इसमें बॉलीवुड स्टार्स भी पहुंचे। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस के साथ पहुंचीं। दोनों के साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों का ये आउटफिट्स डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किए हैं।

अनिल कपूर भी ईशा की इंगेजमेंट में शामिल होंगे। इस इंगेजमेंट में सोनम कपूर शामिल होने के लिए रवाना चुकी हैं। वे पहले मिलान फेस्ट‍िवल में शामिल होंगी, उसके बाद इंगेजमेंट सेरेमनी में पहुंचेंगी। बोनी कपूर की बेटी खुशी इटली के लिए रवाना होतीं।

आपको बता दें कि इंगेजमेंट की एक पार्टी मुंबई में हो चुकी है, लेकिन अंबानी की बेटी ईशा की इंगेजमेंट एक बार फिर से इटली में हो रही है। खबरें हैं कि ईशा और आनंद की शादी इसी साल दिसंबर में होगी।

जून में ही ईशा ने स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्‍कूल से मास्‍टर इन बिजनेस एडमिनिस्‍ट्रेशन (MBA) की डिग्री ली। इस मौके पर ईशा अंबानी के पूरे परिवार के साथ आनंद पीरामल भी वहां मौजूद थे। बता दें कि आनंद ने ईशा अंबानी को महाराष्ट्र के महाबलेश्वरम में प्रपोज किया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending