Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अब रैंप वॉक कर अपनी आँखों के काज़ल से फैंस को घायल कर रही हैं सपना!

Published

on

Loading

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बिग बॉस 11 के बाद से सपना के सितारे आसमान छू रहे हैं। इस बार सपना अपने डांस को लेकर नहीं बल्कि अपने एक नए ही अंदाज को लेकर तारीफें बटोर रही हैं।

हाल ही में दिल्ली के छतरपुर में मिस इंडियन डीवा सीजन 4 का आयोजन किया गया था। इसी फैशन शो का हिस्सा बनने के लिए सपना चौधरी भी रैम्प पर उतरी थीं। रैम्प पर इस अंदाज में सपना पहली बार ही नजर आई हैं।

बीते दिनों एक फिटनेस इवेंट में सपना चौधरी ने रैंपवॉक किया, इस रैंपवॉक में सपना चौधरी अपनी सुंदरता से कहर बरपा रही थीं। इस दौरान सपना व्हाइट और पर्पल रंग के ऑउटफिट में गजब ढा रही थी।

सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन फोटोज़ को शेयर किया हैं। इस फोटोज और वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। फैंस कमेंट करके उनके इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।

बिग बॉस 11 के बाद सपना ने बॉलीवुड, भोजपुरी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे गानों पर डांस करती दिखाई दी। हालांकि अभी भी फैंस को उनका हरियाणवी अवतार सबसे ज्यादा पसंद आता है।

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending