Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अचानक रणवीर सिंह पर आया खिलजी का भूत, देने लगे गालियां, देखें विडियो

Published

on

Loading

मुंबई। कई बार आपने बॉलीवुड अभिनेताओं को गुस्से या नशे में भीड़ पर चिल्लाते या गाली देते सुना होगा। ये अभिनेता पर्दे पर कितने भी मज़ाकिया दिखते हो लेकिन रणवीर सिंह का ये अवतार देखकर आप चौंक जाएंगे। लेकिन इस बार वो नशे में नहीं थे

दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए रणवीर पर बदतमीजी से पेश आने का आरोप लगाया है। कैप्शन में यूजर ने लिखा- ”बदतमीज इंसान बात करने की तमीज नहीं है।

तुम जैसे इंसान को ये भी नहीं पता कि किसी की मां-बहन के सामने इतनी गाली कौन देता है पागल इंसान। अगर यही व्यवहार रहा तो जल्दी ही सड़क पर आ जाएगा। पहले लोगों से बात करने की तमीज सीख, फिर हीरो बनना फ्लॉप एक्टर।”

इस वीडियो में रणवीर एक शख्स को गुस्से में फटकारते हुए दिख रहे हैं। हालांकि जो वीडियो है उसमें रैश ड्राइविंग नजर नहीं आती। इसमें दोनों की बातचीत दिख रही है। इंटरनेट पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending