Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जैन मुनी ने लड़कियों को बताया ‘सामग्री’, कहा- ‘अपराधिक घटनाओं में 95% लड़कियों का हाथ’

Published

on

Loading

सीकर। जैन धर्म के मुनी विश्रांत सागर ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने लड़कियों को ‘सामग्री’ बताया है और उन्हें संयमित रहने की सलाह दी है। अपने बड़बोले बोल में उन्होंने आगे कहा कि समाज में लड़कियों के खिलाफ घटने वाली अपराधिक घटनाओं में 95 फीसदी लड़कियों की ही गलती होती है।

सीकर के जिला मख्यालय पर चातुर्मास कर रहे जैन मुनि विश्रांत सागर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में लड़कियों को बेहद संभल कर चलने की जरुरत है क्योंकि लड़कियों को अपने पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष दोनों की इज्जत बचा कर रखनी है। जैन मुनी ने महिलाओं के लिए अपमानित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि, आज के समय में लड़कियों को पश्चिमी संस्कृति के बहकावे में नहीं आकर, संस्कार के साथ शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने लड़कियों को सामग्री बताया।

मुनि ने ऐसा बयान उस दौर में दिया है जब एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश बताया गया है। वहीं, ऐसी भी घटनाएं हुई हैं जिनमें बिहार के पटना से लेकर यूपी के देवरिया तक के शेल्टर होम्स में अनाथ बच्चियों को तार-तार कर दिया गया है।

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending