Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ईरान के परमाणु मसले पर वार्ता फिर शुरू

Published

on

Loading

जेनेवा| ईरान के परमाणु वार्ता के नए चरण की शुरुआत स्वीट्जरलैंड में गुरुवार को हुई। इस दौरान अमेरिका एवं ईरान के राजनयिकों ने बैठक की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ तथा अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने गुरुवार सुबह वार्ता शुरू की।

ईरान के एटोमिक एनर्जी आर्गेनाइजेशन के प्रमुख अली अकबर सालेही, अमेरिका के ऊर्जा मंत्री अर्नेस्ट मोनिज, ईरान के उप विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची, अमेरिका की सहायक मंत्री वेंडी शेरमन और यूरोपीय संघ की विदेश नीति उप प्रमुख हेल्गा स्किम्ड ने भी वार्ता में हिस्सा लिया।

21 मार्च को ईरानी नववर्ष तथा अन्य वजहों के कारण पी+1 समूह (अमेरिका, चीन, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी) और ईरान ने पिछले शुक्रवार को सप्ताह भर चलने वाली वार्ता स्थगित दी थी, इस दौरान कोई समझौता नहीं हो पाया था।

हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले दौरे की अपेक्षा हालिया चरण में ज्यादा प्रगति हुई है।

उन्होंने बताया, “हम राजनीतिक रूपरेखा तैयार करने पर ध्यान दे रहे हैं जो कि मार्च के अंत तक होने वाले एक व्यापक समझौते के सभी महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान देगा।”

ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, जर्मनी और रूस के विदेश मंत्रियों की सप्ताह के अंत में तक वार्ता करने की संभावना है। 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending