Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अपनी ज़िदगी के सबसे अज़ीज शख्स के साथ माल्टा में टहल रहे सलमान, देखें विडियो

Published

on

Loading

मुंबई। सलमान खान की कोई फिल्म आने वाली हो और उनके फैन्स को पता न चले, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। तो फिलहाल सलमान खान माल्टा में अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग कर रहे हैं। वो शूटिंग के अलावा अपनी मां सलमा खान और बहन अलवीरा के साथ माल्टा की सैर करते भी नज़र आ रहे हैं। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम से एक विडियों शेयर कर माल्टा के अपने दिन साझा किए।

विडियों शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा कि, वो माल्टा का एक्सप्लोर कर रहे हैं। इस विडियो के साथ उन्होंने ट्वीटर पर एक फोटो भी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि, “अपने सबसे अज़ीज़ शख्स के साथ।” सलमान ने अपनी फिल्म ‘भारत’ का इंडिया शेड्यूल पूरा कर लिया है और अब वो माल्टा के शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ तब्बू, कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और आसिफ शेख भी नज़र आएंगे। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी। देखें विडियो,

Exploring #malta ..

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

 

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending