Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुज़फ्फरपुर कांड के आरोपी ने कांग्रेस को लेकर किया खुलासा, राहुल गांधी को हो सकती है दिक्कत

Published

on

Loading

पटना। अभी कुछ दिन पहले बिहार के मुजफ्फरपुर में हुई बालिकाओं के साथ दुष्कर्म से पुरे देश में आक्रोश है। मामला सामने आने के बाद बिहार सरकार ने यह मामला सीबीआई के हवाले कर दिया। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। अब इस मामले के मास्टरमांइड बृजेश ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है।

क्या कहा बृजेश ठाकुर ने?

ठाकुर ने कहा है कि मंजू वर्मा के पति से उनकी सिर्फ राजनीतिक मुद्दों पर बात होती थी। बृजेश ने कहा कि मेरा मधु वर्मा से कोई रिश्ता नहीं है, जो कुछ हो रहा है वह मेरे खिलाफ साजिश है। ठाकुर ने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल होने की सोच रहे थे और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ने वाला था। उन्होंने कहा कि जो 54 हजार देने की बात की जा रही है, वो प्रलोभन दिया गया है। ये लोग हमारे अखबार को बंद कराना चाहते हैं। ठाकुर ने कहा कि मुजफ्फरपुर से ही टिकट मिलना तय हो गया था।

सीबीआई जांच में बृजेश ठाकुर और जदयू मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा को लेकर खुलासा हुआ:

सीबीआई की जांच के दौरान बृजेश ठाकुर के 3 सिम कार्ड की कॉल डिटेल्स की जांच की गई। जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि वह जनवरी से मई तक चंद्रशेखर वर्मा से लगातार संपर्क में था। कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता चला है कि इस दौरान बृजेश ठाकुर ने चंद्रशेखर वर्मा से 17 बार फोन पर बातचीत की। गौरतलब है कि बालिका गृह की 34 लड़कियों के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। जिसके बाद ये मामला देशभर में चर्चा का विषय बना है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending