Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

करियर

खुशखबरीः बेरोजगारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1255 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी!

Published

on

करियर

Loading

अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (पीएससी) 64वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा-2018 का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें कुल पदों की संख्या 1255 है। आपको बता दें कि बिहार के नागरिकों को ही आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को जनरल कैटगरी में रखा जाएगा। बाकी की डिटेल्स नीच दी गईं हैं।

रिक्तियों का वर्गीकरण (सेवा/ पद के अनुसार)
पुलिस उपाधीक्षक, गृह विभाग (आरक्षी शाखा), पद : 40  (अनारक्षित : 2
कारधीक्षक, गृह विभाग (कारा), पद : 02  (अनारक्षित : 01)
वाणिज्य कर पदाधिकारी, पद : 10 (अनारक्षित : 03)
अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, पद : 08  (अनारक्षित : 01)
अवर निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग, पद : 08 (अनारक्षित : 04)
नियोजन पदाधिकारी/जिला नियोजन पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग, पद : 13 (अनारक्षित : 06)
जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, सहयोग समितियां, सहकारिता विभाग, पद : 04 
सहायक निबंधक, सहयोग समितियां, सहकारिता विभाग, पद : 24 (अनारक्षित : 08)
प्रशाखा पदाधिकारी, बिहार विधान सभा, पद : 25 (अनारक्षित : 13)
जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पद : 06  (अनारक्षित : 03)
बिहार प्रोबेशन सेवा, पद : 34 (अनारक्षित : 17)
ईख पदाधिकारी, गन्ना उद्योग विभाग, पद : 02 (अनारक्षित)
सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण विभाग, पद : 14 (अनारक्षित : 09)
ग्रामीण विकास पदाधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग, पद : 21 (अनारक्षित : 13)
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग, पद : 53 (अनारक्षित : 27)
राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पद : 571 (अनारक्षित : 314)
आपूर्ति निरीक्षक, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, पद : 223 (अनारक्षित : 110)
प्रखंड अनु. जाति एवं अनु. जनजाति कल्याण पदाधिकारी, पद : 122  (अनारक्षित : 60)
प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पद : 75  (अनारक्षित : 38)

योग्यता (उपरोक्त सभी के लिए) 
– मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री हो।
वेतनमान : 9,300 से 34,800 रुपये। ग्रेड पे पद या सेवा के अनुसार 5,400, 4,800 और 4,200 रुपये मिलेगा।

आयु सीमा (पद/ सेवा के अनुसार) 
– बिहार प्रोबेशन सेवा, ग्रामीण विकास पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक और प्रखंड अनु. जाति एवं अनु. जनजाति कल्याण पदाधिकारी के लिए न्यूनतम आयु 21 साल है।
– पुलिस उपाधीक्षक के लिए न्यूनतम आयु 20 साल है।
– शेष पदों और सेवाओं के लिए न्यूनतम आयु 22 साल है।
– सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 साल है।
– बिहार के एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में पांच साल की छूट मिलेगी। यह छूट राज्य की सामान्य वर्ग की महिलाओं, बीसी और ईबीसी उम्मीदवारों के लिए तीन साल होगी।
– आयु का निर्धारण 01 अगस्त 2018 के आधार पर किया जाएगा।

न्यूनतम शारीरिक मापदंड (बिहार पुलिस सेवा) 
– कद (पुरुष) : 5 फुट 5 इंच
– कद (महिला) : 5 फुट 2 इंच
– कद (बिहार के एससी/ एसटी के लिए) : 5 फुट 3 इंच
– सीना (सिर्फ पुरुष) : बिना फुलाए 32 इंच
– सीना (बिहार के एससी/ एसटी पुरुष के लिए) : बिना फुलाए 31 इंच

आवेदन शुल्क
– बिहार के अनारक्षित/ओबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये।
– बिहार के एससी/एसटी, दिव्यांगों और सभी वगार्ें की महिलाओं के लिए 150 रुपये।
– शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य) और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

करियर

राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Published

on

Loading

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए है। राजस्थान बोर्ड ने विज्ञान, वाणिज्य और कला सहित तीनों वर्ग के परिणाम घोषित किए हैं।

रोल नंबर से कैसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड से 12वीं के परिणाम चेक करने के लिए बच्चे काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप आसानी से 12वीं के नतीजे देख सकते हैं।

1. फोन या कम्प्यूटर के सर्च इंजन में राजस्थान बोर्ड की औपचारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in खोलें।

2. वेबसाइट खुलने के बाद Rajasthan Board 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।

3. अब साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के ऑप्शन में से अपनी स्ट्रीम चुन लें।

4. आपके सामने नई विंडो खुलेगी, इसमें अपना रोल नंबर सहित अन्य जानकारियां भरें।

5. नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। बस आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

Continue Reading

Trending