Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ये हैं भारत के सबसे हैंडसम मर्द, जिनसे कोई भी लड़की कर लेगी शादी

Published

on

Loading

आपको तो पता ही है कि लड़कियां अपना जीवनसाथी बेहद ही सावधानी से चुनती है। यही नहीं अपना पार्टनर चुनने का उनका अपना एक मापदंड होता है जिसके आधार पर वो अपने लिए लड़का ढूढती है। हैण्डसम होना, उसी मापदण्ड की पहली शर्त है। इसके अलावा लड़कियां अपने पार्टनर में बहुत कुछ ढूढती है। खैर, आइये आपको 10 ऐसे हैण्डसम हंक से मिलवाते हैं, जिससे कोई भी लड़की शादी के लिए हां कर देगी।

साभार – इंटरनेट

रणबीर कपूर – रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे हैंड पुरूषों की लिस्ट में आते हैं। लड़कियां उनकी फैन है। लेकिन जब पता चला की वो आलिया को डेट कर रहे हैं तो उन्होंने लड़कियों का दिल तोड़ दिया।

साभार – इंटरनेट

सलमान खान  – बॉलीवुड के दंबग सलमान खान के सबसे हैंडसम पुरुषों में गिने जातें हैं। अगर उनके फैंस की बात करें तो लड़कियां इस लिस्ट में ज्यादा है।

साभार – इंटरनेट

ऋतिक रोशन – एक्टर ऋतिक रोशन बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम मर्दों की लिस्ट में आते हैं।

साभार – इंटरनेट

वरुण धवन –  बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन सबसे हैंडसम एक्टर है। उन्होंने काफी कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान कायम की है।

साभार – इंटरनेट

रणवीर सिंह – बॉलीवुड के बाजीराव यानी रणवीर सिंह भी काफी हैंडसम पुरूषों की लिस्ट में आते हैं। अक्सर वो अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

साभार – इंटरनेट

प्रभास  –  बाहुबली फिल्म के बाद से प्रभास की फैंस फॉलोइंग सबसे ज्यादा हो गई है। प्रभास भारत के सबसे हैंडसम मर्दों की लिस्ट में आते हैं।

साभार – इंटरनेट

जॉन अब्राहम – बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम को सबसे हैंडमस मर्दों की लिस्ट में आते हैं। उनकी फिजीक ऐसी कि शायद ही कोई एक्टर उनको टक्कर दे पाए।

साभार – इंटरनेट

शाहिद कपूर –  बॉलीवुड के सबसे स्मार्ट एक्टर्स की लिस्ट में शाहिद कपूर शामिल हैं। लड़किया आज भी उनकी उतनी ही फैन हैं जितनी अपने समय में हुआ करती थी।

साभार – इंटरनेट

महेश बाबू – साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू भारत के टॉप हैंडसम मर्दों की लिस्ट में टॉप पर आते हैं।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending