Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

OMG : बोनी कपूर चारों बच्चों के साथ रहेंगे एक ही घर में, ऐसी है प्लानिंग

Published

on

Loading

इसी वर्ष फरवरी में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मृत्यु हुई और इससे बोनी को करारा झटका लगा। लेकिन इस मौके पर अर्जुन कपूर ने अपने पिता का साथ दिया। और अपनी बहन जाह्नवी और खुशी के साथ भी नजर आएं। उनको सहारा दिया। श्रीदेवी की मृत्यु के बाद चारों बच्चे काफी करीब आ गए। अक्सर उन्हें एक-दूसरे के घर पर स्पॉट किया जाता है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बोनी अपने चारों बच्चों के साथ एक ही घर में रहने का प्लान कर रहे हैं।

साभार – इंटरनेट

खबरों के मुताबिक – ”बोनी चारों बच्चों के बीच की बॉन्डिंग देखने के बाद सभी के साथ एक ही घर में रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। मुश्किल की घड़ी में बोनी ने देखा कि कैसे उनके बच्चे साथ आए और एक-दूसरे को सपोर्ट किया। ऐसे में बोनी साथ में रहने के बारे में सोच रहे हैं।”

साभार – इंटरनेट

सूत्र बताते हैं ”ये परिवार किस घर में साथ रहेगा इस बात पर समस्या है। दरअसल, जाह्नवी-खुशी जहां रहते हैं, वहां श्रीदेवी से जुड़ी यादें हैं। वहीं अर्जुन-अंशुला जहां रहते हैं, वहां उनकी मां मोना कपूर रहा करती थीं। दोनों ही घरों से बच्चों के इमोशन जुड़े हुए हैं।”

साभार – इंटरनेट

अब बोनी किस तरह से चारों बच्चों को एक छत के नीचे लेकर आते हैं, ये देखना मजेदार होगा। श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन जाह्नवी-खुशी के साथ हर वक्त खड़े नजर आते हैं। वे अंशुला की ही तरह जाह्नवी-खुशी को भी सपोर्ट करते हैं। भाई-बहनों की बॉन्डिंग कई बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देखने को मिली है।

 

मनोरंजन

फिर बढ़ी एल्विश यादव की मुश्किलें, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सांपों के जहर सप्लाई से ही जुड़ा हुआ है। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश और अन्य लोगों के खिलाफ दायर एक एफआईआर और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद प्रिवेंशन मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा खबर ये भी है कि ईडी एल्विश यादव के साथ-साथ बड़े होटल रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। ईडी ने एल्विश पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

एल्विश यादव को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। सांप के जहर तस्करी मामले में एल्विश यादव गौतमबुद्ध नगर की बक्सर जेल में बंद थे। 17 मार्च को एल्विश को पांच अन्य लोगों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने एक बैंकेट हॉल में छापा मारकर 4 सपेरों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था और 9 सांप और उनका जहर बरामद किया गया था। एल्विश यादव पर आरोप है कि वह रेव पार्टी के लिए सांपों के जहर का इंतजाम करते थे और सांपों का इस्तेमाल अपने वीडियो शूट के लिए भी करते थे।

दरअसल साल 2023 के अंत में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने एल्विश यादव और उनके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने पार्टी वाली जगह पर रेड की थी, जहां पांच सेपेरों के पास से कोबरा समेत नौ सांप और 20 एमएल जहर मिला था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था।

इसके बाद संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात करता सुनाई देता है। इसमें राहुल कह रहा है कि वह एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल हो चुका है। राहुल पार्टियों में अपने अन्य सपेरे दोस्तों के साथ गया था। हालांकि, बाद में सभी को जमानत मिल गई थी। पुलिस टीम ने एल्विश यादव के कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला, जब उसके खिलाफ नोएडा पुलिस को पर्याप्त सबूत मिल गए तो पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया। पूछताछ के बाद उसे नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पांच दिन तक जेल में रहने के बाद एल्विश जमानत पर छूट गया।

Continue Reading

Trending