Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अरुण जेटली ने राहुल गांधी के लिए कह दी ऐसी बात, मच सकता है सियासी गलियारों में हड़कंप

Published

on

अरुण जेटली

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से बातचीत मनढंत है, क्योंकि उनकी कभी बातचीत हुई ही नहीं। जेटली ने कहा कि राहुल ने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ उनकी बातचीत की मनगढंत कहानी पेश कर निर्थक चपलता दिखाई।

अरुण जेटली

सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के लोकसभा में गिर जाने के एक दिन बाद जेटली ने कहा, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मनगढंत बाचीत का जिक्र करके अपनी विश्वसनीयता घटाई है। उन्होंने दुनिया के सामने भारत के राजनेता की छवि को गंभीर आघात पहुंचाया है।

अरुण जेटली

राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा था कि मैक्रों ने उन्हें बताया था कि भारत के साथ राफेल जेट सौदे में कोई गोपनीयता समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर इस संबंध में देश से झूठ बोलने का आरोप लगाया।

अरुण जेटली

फ्रांस के यूरोप और विदेशी मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में इस टिप्पणी का खंडन किया है। जेटली ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, किसी को सरकार के प्रमुख या देश के प्रमुख से बातचीत को कभी गलत तरीके से नहीं बताना चाहिए। आप एक बार ऐसी बात करेंगे तो गंभीर लोग आप से बात करना नहीं चाहेंगे या आपके सामने कुछ बोलना नहीं चाहेंगे।

जेटली ने कहा कि बहस में हिस्सा लेने वाले नेता, खासतौर से राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष, जो प्रधानमंत्री पद की आकांक्षा रखते हैं, उनको राजनीतिक संवाद के स्तर में सुधार करना चाहिए। उनको अज्ञानता, झूठ और कलाबाजी दिखाकर कभी बहस को महत्वहीन नहीं बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा, सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मत गंभीर कार्य है। यह निर्रथक बात करने का अवसर नहीं है। जेटली ने कहा कि यह बात स्वीकार करने योग्य नहीं है कि गांधी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार द्वारा गोपनीयता समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की बात से अवगत नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बातचीत के चश्मदीद के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम लेकर उनको लज्जित किया है। जेटली ने कहा कि राहुल गांधी जब खातों के खुलासे को एनपीए कहते हैं तो लगता है कि वह सार्वजनिक मसलों से भी अवगत नहीं हैं।

उन्होंने कहा, कोई मंत्री ऐसा नहीं है, जो भारत के संविधान को बदलना चाहता है या बदलने के लिए अधिकृत है। सत्ता के लिए संविधान बदलने वाली आखिरी नेता राहुल की दादी ही थीं और वह भी विफल रहीं।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending