IANS News
अमरनाथ यात्रा पहलगाम से फिर शुरू
जम्मू/श्रीनगर, 6 जुलाई (आईएएनएस)| अमरनाथ यात्रा कश्मीर घाटी में पहलगाम से शुक्रवार को फिर शुरू हो गई, जबकि यह बालटाल से तीसरे दिन भी रुकी रही। जम्मू एवं कश्मीर के एक अधिकारी ने कहा, मौसम में सुधार के बाद तीर्थयात्रियों को पहलगाम आधार शिविर से आगे जाने (गुफा मंदिर की तरफ) की अनुमति दी गई। हालांकि, बालटाल (गांदरबल जिला, कश्मीर घाटी में) से किसी को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई।
भूस्खलन को साफ करने का अभियान बालटाल मार्ग पर जारी है, जहां मंगलवार को भूस्खलन से चार तीर्थयात्रियों व एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में 10 अन्य लोग घायल हो गए थे, जिसके बाद तीर्थयात्रा रोक दी गई थी।
राज्यपाल एन.एन.वोहरा ने बालटाल आधार शिविर जाकर हालात का जायजा लिया। वोहरा श्रीअमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अध्यक्ष हैं।
अब तक इस साल 28 जून से शुरू हुई तीर्थयात्रा में 68,000 श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
योग एवं आयुर्वेद11 hours ago
ये वर्कआउट्स डिप्रेशन से लड़ने में हैं मददगार, मूड को रखते हैं हैप्पी
-
नेशनल1 day ago
ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे बीजेपी में शामिल, मुश्किल में कांग्रेस
-
नेशनल1 day ago
‘बहुमत नहीं मिला तो क्या होगा बीजेपी का प्लान बी’, अमित शाह शाह का जवाब हो रहा वायरल
-
नेशनल1 day ago
जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी
-
प्रादेशिक1 day ago
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
-
नेशनल1 day ago
FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता
-
उत्तराखंड1 day ago
चारधाम यात्रा में 31 मई तक VIP दर्शन पर रोक, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 19 मई तक बंद
-
नेशनल12 hours ago
इलेक्शन कैम्पेन के दौरान युवक ने जड़ा कह्नैया कुमार को थप्पड़, वीडियो जारी कर कहा- उसका इलाज कर दिया