Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

परमाणु समझौते का ऐतिहासिक अवसर न खोए ईरान : ओबामा

Published

on

वाशिंगटन,अमेरिका,राष्ट्रपति-बराक-ओबामा,ईरानी,स्विट्जरलैंड,नवरोज,वरना

Loading

वाशिंगटन | अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि ईरानी नेताओं को यथोचित परमाणु समझौते का ऐतिहासिक अवसर नहीं खोना चाहिए। उन्होंने कहा कि संभवत: ऐसा पल जल्द नहीं आएगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्विट्जरलैंड में जारी मौजूदा वार्ता का उल्लेख करते हुए ओबामा ने नवरोज पर अपने वीडियो संदेश में गुरुवार को कहा, “यह कई दशकों में हमारे देशों के बीच अलग भविष्य का निर्माण करने का सबसे बेहतर अवसर है।”

ओबामा ने कहा कि मतभेद मौजूद रहने के बावजूद ईरान और छह बड़े देशों या पी+1 के बीच वार्ता में प्रगति देखी गई है। उन्होंने कहा, “आने वाला दिन और सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। हमारी वार्त में प्रगति हुई है, लेकिन मतभेद बरकरार हैं और हमारे देशों और अन्य जगहों में ऐसे लोग हैं, जो कूटनीतिक समाधान का विरोध कर रहे हैं।” ओबामा ने कहा कि ईरान और अमेरिका एक साल पहले हुए अंतरिम समझौते को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पर बने हुए हैं, जिसके अंतर्गत ईरान ने आर्थिक प्रतिबंधों से राहत पाने के लिए अपने परमाणु कार्यक्रम को स्थगित किया है। अमेरिका को संदेह है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम का लक्ष्य परमाणु बम बनाना है, जो कि इजरायल के अस्तित्व के लिए संकट हो सकता है। यह मध्यपूर्व में अमेरिका का एकमात्र सहयोगी है, लेकिन तेहरान यह दावा करता रहा है कि इसके परमाणु कार्यक्रम का लक्ष्य शांतिपूर्ण तरीके से परमाणु ऊर्जा तैयार करना है।

ओबामा ने कहा कि अगर ईरान यथोचित समझौते के लिए अर्थपूर्ण, प्रमाणित कदम उठाने को तैयार है, तो यह शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम को सुनिश्चित करेगा, जो यह ईरानी जनता के सुनहरे भविष्य के द्वार खोलेगा। वरना, ईरान को उसी तरह अलगाव और कठिनाई का सामना पड़ेगा, जैसा कि उसे आज झेलना पड़ रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending