Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बेहाल बिहार: लूटपाट के बाद पति को पेड़ से बांध, उसके सामने किया पत्नी और बेटी से गैंगरेप

Published

on

Loading

पटना। अगर बात आंकड़ों की करें तो पिछले कुछ वक़्त से बिहार में दुष्कर्म की घटनों में इज़ाफा हुआ है। लोगों के इस असुरक्षित माहौल पर सरकार खामोश है। सरकार और प्रशासन की चुप्पी के चलते बुधवार को एक और शर्मनाक घटना घटित हुई। घटना के अनुसार एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर उसकी पत्नी और बेटी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने 2 आरोपियों की पहचान भी कर ली है। कर्तव्यहीनता के आरोप में एक एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है।

घटना गया के कोंच थाना क्षेत्र में बुधवार रात की है। रात करीब 9 बजे एक परिवार मोटरसाइकिल से जा रहा था। रास्ते में सोनडीहा गांव के पास 8-10 लोगों ने उन्हें घेर लिया। पहले तो अपराधियों ने परिवार के साथ लूटपाट की। फिर मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति को पेड़ से बांध दिया और उसकी पत्नी और बेटी को दूर ले जाकर गैंगरेप किया। पटना क्षेत्र के आईजी नैय्यर हसनैन खां के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 2 अपराधियों की पहचान पीडि़ता ने कर ली है।

पीडि़ताओं का गया में मेडिकल करवाया गया। गया के एसएएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि कर्तव्यहीनता के आरोप में कोंच के थाना प्रभारी राजीव रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending