Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मौसम के सितम के बाद कर्ज में डूबे किसान ने खुदकुशी की

Published

on

FARMER SUICIDE

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान को देखते हुए कर्ज में डूबे राजधानी के एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के मुगालिया कोट गांव के किसान मदन सिंह राजपूत ने पांच एकड़ क्षेत्र में चना बोया था, लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश ने फसल बर्बाद कर दिया। वहीं, उस पर बैंक का लगभग तीन लाख रुपये का कर्ज था। उसे कर्ज की राशि इसी माह जमा करानी थी।

पुलिस ने बताया कि मदन ने मंगलवार दोपहर घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस हालांकि, किसान की आत्महत्या की वजह कर्ज व फसल की बबार्दी नहीं मान रही है। उत्तरी क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना का कहना है कि प्रथम द्रष्टया मामला पारिवारिक विवाद लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव अनिल यादव का कहना है कि मदन कर्ज में डूबा था और उसने फसल बर्बाद होने के कारण आत्महत्या की है, लिहाजा सरकार को मदन के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि देनी चाहिए। मदन के रिश्तेदार राकेश ने बताया कि उसकी पांच बेटियां और एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। बीते साल मदन ने एक एकड़ जमीन बेचकर दो बेटियों की शादी की थी। उसे उम्मीद थी कि इस बार की फसल अच्छी आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending