Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

6 साल की बच्ची के साथ घोड़े का इंजेक्शन लगाकर किया 3 बार रेप, चाक़ू से गला काटा

Published

on

Loading

चंडीगढ़। खबरों के स्रोतों पर अगर अनुपात देखा जाए तो अधिकतर ख़बरें रेप और दुष्कर्म की ही मिलेंगी। हर घटना को एक नए चौंकाने वाले ढंग से अंजाम दिया जाता है। इसी तरह की एक घटना सामने आई है हरियाणा से। यहाँ एक 6 साल की बच्ची को पहले घोड़े को सुस्त करने वाले इंजेक्शन से बेहोश किया गया फिर उसके साथ लगातार 3 बार बलात्कार किया गया। जब बच्ची होश में आने लगी तो चाकू से उसका गला काट दिया गया। घटना को पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के घोड़ा फार्म हाउस पर अंजाम दिया गया।

हरियाणा के यमुनानगर में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के बेलगढ़ स्थित घोड़ा फार्म पर 6 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी देवी (40) राजस्थान के जैसलमेर का रहने वाला है। वह पूर्व मंत्री के घोड़ा फार्म पर ही वेटरनरी सर्जन के पास 11 साल से काम कर रहा था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी देवी (40) ने खुलासा किया कि वह बच्ची के पिता के पास आता-जाता रहता था। इसलिए बच्ची उसे जानती थी। शनिवार की दोपहर को जब बच्ची का पिता नदी पर मछली पकड़ने चला गया, तो बच्ची को पिता से मिलवाने के बहाने आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया।

दैनिक भास्कर के मुताबिक, वहां उसने पहले बच्ची को घोड़े को सुस्त करने वाला एक्सायलाजीन इंजेक्शन लगाया। इससे बच्ची बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ करीब 8 घंटे तक तीन बार रेप किया। जब बच्ची को होश आने लगा तो आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी।

अगले दिन उसका शव खाई में मिला। पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि हुई। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि मौके से मिली सिरिंज महत्वपूर्ण सुराग बनी। इस वारदात के सामने आने के बाद पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कहा, “इस घटना से मुझे गहरा आघात पहुंचा है।”

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending