Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दिशा पटानी की ये बोल्ड फोटोज़ देख मदहोश हो जाएंगे आप

Published

on

Loading

बॉलीवुड की सबसे क्यूट और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक है दिशा पाटनी। दिशा आए दिन अपनी खूबसूरत फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है और इनकी हर एक फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलती है। इन दिनों इनकी बोल्ड फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। और लोग इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।

??

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

आपको बता दें कि दिशा पटानी के इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर है। इन दिनों दिशा मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही है। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म ‘बागी 2 ‘ ने बॉक्स ऑफिस पर ढाई सौ करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की और इस फिल्म ने दिशा पटानी के करियर को एक नई दिशा दी है।

??

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

दिशा पटानी की हर एक फोटो की लोग काफी प्रशंसा करते हैं, लेकिन हाल ही में दिशा पटानी ने एक बोल्ड फोटो शेयर की थी, जिसको लेकर ट्रोलर्स ने दिशा पटानी को ट्रोल करना शुरू कर दिया और कई लोगों ने बदले कमेंट भी किए।

 

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending