Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

स्वस्थ हूं, काम शुरू करने को उत्साहित : केजरीवाल

Published

on

Loading

 बेंगलुरू| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि इलाज के बाद अब वह स्वस्थ और ताजातरीन महसूस कर रहे हैं। दिल्ली लौट कर काम फिर से शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “खांसी चली गई है। रक्त में शर्करा की मात्रा नियंत्रित है। स्वस्थ और ताजातरीन महसूस कर रहा हूं। मैं फिर से काम शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं।”

केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “जिंदल संस्थान, उनके चिकित्सकों और उनके चिकित्सक दल का आभारी हूं। इस तरह के अद्भुत संस्थान की स्थापना और इसके संचालन के लिए सीताराम जी को बधाई।” केजरीवाल (46) लगातार खांसी और मधुमेह के इलाज के लिए प्राकृतिक चिकित्सा की प्रक्रिया से गुजरे हैं। उनका यहां छह मार्च से इलाज चल रहा था।

नेशनल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता व ग्वालियर राज घराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उनका इलाज पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स में चल रहा था। आज सुबह 9.28 बजे उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली।

हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि, राजमाता माधवी राजे को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 15 फरवरी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी साल 6 मार्च को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस समय भी उनकी हालत नाजुक थी और उनको लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था।

पहली बार 15 फरवरी को माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थे। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।

नेपाल राजघराने से माधवीराजे सिंधिया का संबंध है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ माधवी राजे के विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवीराजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा।

Continue Reading

Trending