Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सिर्फ दो ही सीट पर चुनाव जीतना भाजपा के महारथियों की एक चाल!

Published

on

Loading

लोकसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना के बाद आए लोकसभा उपचुनाव परिणाम 2018 ने भारतीय जनता पार्टी के महारथियों की पेशानी पर बल ला दिया है। लोकसभा उपचुनाव परिणाम 2018 की घोषणा में भाजपा को सिर्फ एक सीट पालघर लोकसभा सीट पर विजय का शंखनाद मिला। एक सीट जो सबसे अधिक महत्वपूर्ण थी उसे गठबंधन के समर्थन से रालोद ने फतह की। कैराना लोकसभा सीट की यह सीट मृतप्राय: रालोद के लिए संजीवनी साबित हुई। भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट पर एनसीपी व नगालैंड लोकसभा उपचुनाव पर एनडीपीपी ने विजय हासिल की। कैराना, पालघर व भंडारा-गोंदिया लोकसभा की सीटें लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा के पास थी।

भाजपा ने पालघर लोकसभा सीट जीती

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पालघर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की। यह सीट पहले भी भाजपा के पास थी। यहां पर भाजपा के राजेंद्र गावित ने अपने निकटततम प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के उम्मीदवार श्रीनिवास वांगा को हराया। श्रीनिवास वांगा दिवंगत भाजपा सांसद चिंतामन वांगा के बेटे हैं। चिंतामन वांगा का इस वर्ष जनवरी में निधन हो गया था, जिस वजह से यहां उपचुनाव कराया गया।

यहां राजेंद्र गावित ने 272,000 मत हासिल किए, जबकि श्रीनिवास वांगा को 243,000 मत मिले। स्थानीय पार्टी बहुजन विकास अघाड़ी के उम्मीदवार बलिराम जाधव ने 222,000 मत हासिल किया। कांग्रेस के उम्मीदवार दामोदर शिंगादा ने चौथा स्थान हासिल किया।

राजेंद्र गावित ने कहा, “मैं इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं।”

भंडारा-गोंदिया से एनसीपी के मधुकर कुकडे विजयी

महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा उपचुनाव परिणाम एनसीपी के पक्ष में गया। भंडारा-गोंदिया में भाजपा के हेमंत पाटले जो शुरुआती रुझान में आगे चल रहे थे, अचानक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अपने प्रतिद्वंद्वी मधुकर कुकडे से 94,000 मतों से पिछड़ गए, कुकडे ने 103,000 से ज्यादा मतों के साथ बढ़त बना रखी है।

भाजपा के उम्मीदवार हेमंत पटेल को महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा। यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकपा) के मधुकर कुकडे ने भाजपा को पटकनी देकर जीत हासिल की। कुकडे को कांग्रेस का समर्थन हासिल था और उन्होंने लगभग 45,000 मतों से हेमंत पटेल को हराया।

राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन करीब 50,000 मतों से विजयी

कैराना लोकसभा सीट उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल की उम्मीदवार तबस्सुम हसन लगभग 50,000 से भी अधिक मतों से विजयी घोषित की गईं। भाजपा सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह बुरी तरह पराजित हुईं।

नगालैंड लोकसभा सीट उपचुनाव में एनडीपीपी जीती।

अब विधानसभा उपचुनाव की बात करें तो दस राज्यों में 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ एक सीट पर ही जीत नसीब हुई। भाजपा को केवल उत्तराखंड में एक सीट पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस को पंजाब के सियालकोट, कर्नाटक के आर.आर. नगर और मेघालय के अंपाति में जीत मिली। मेघालय में इस जीत के बाद कांग्रेस इस पूर्वोत्तर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। यहां सरकार हालांकि दो सीटों वाली भाजपा की है।

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के महास्थल में जीत दर्ज की, वहीं माकपा के उम्मीदवार ने केरल के चेनागन्नुर में कांग्रेस को हराया।

लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सत्तारूढ़ जद (यू) और भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार को बिहार की जोकीहाट सीट पर पटकनी दी। यहां राजद के शहनवाज आलम ने जद (यू) उम्मीदवार को 41,000 मतों से हराया।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव ने कहा कि यह हार नीतीश कुमार के लिए एक सबक है, जिन्होंने महागठबंधन का साथ छोड़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का दामन थाम लिया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने झारखंड राज्य की सिल्ली व गोमिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में जीत दर्ज की है। राज्य में सरकार हालांकि भाजपा की है। (इनपुट आईएएनएस)

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending