Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

KARNATAKA ELECTIONS 2018 LIVE: पहले दो घंटे में 11% मतदान, देवगौड़ा-येदियुरप्पा ने डाला वोट

Published

on

Loading

KARNATAKA ELECTIONS 2018 LIVE कर्नाटक चुनाव : 222 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, पहले दो घंटे तक डाले गए 11 फीसद वोट … हसन जिले के होलनरसीपुरा में पोलिंग बूथ नंबर 244 से पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की ने अपने मताधिकार का प्रयोग … भाजपा के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार येदियुरप्‍पा ने शिकारपुर से अपना वोट डाला।

 इस बार 72 लाख नए वोटर, इनमें 3 फीसदी 18 से 29 साल के

72 लाख नए वोटर करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

 

 

 

लाइव अपडेट्स:

9:09 AM:पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, उनकी पत्नी चेन्नम्मा, बेटे रेवन्ना और परिवार के अन्य सदस्यों ने हासन जिले के होलेनरसिपुरा के बूथ नंबर 224 पर वोट डाला।

8:53 AM:– एचडी कुमारस्वामी जयानगर में श्री आदिचुंचनागिरी महासंस्थान मठ के प्रमुख निर्मलानंद नाथ माहेश्वरी से मिले।

8:33 AM: भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने बेंगलुरु में कोरमंगला के कर्नाटक रेड्डी जनसंघ में वोट डाला।

8:15 AM:वोट देने से पहले बादामी से भाजपा उम्मीदवार बी श्रीरामुलु ने गाय की पूजा की।

7:35 AM: हुबली के बूथ नंबर 108 पर वीवीपीएटी मशीन खराबी के चलते बदली गई।

7:10 AM: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सदानंद गौड़ा ने पुत्तूर में वोट डाला। उन्होंने कहा कि इस बार वोट प्रतिशत बढ़ेगा। लोग सिद्धारमैया सरकार को राज्य से हटाना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है लोग भारी तादाद में वोट करने के लिए घर से निकलेंगे।

7:02 AM: भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने शिमोगा के शिकारीपुरा में अपने मत का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, “लोग सिद्धारमैया सरकार से तंग आ चुके हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करें। मैं भरोसा दिलाता हूं कि हम अच्छी सरकार देंगे।”

7:00 AM: राज्य की 222 सीटों पर मतदान शुरू।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending