Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

चार साल से बीमारी से लड़ रही ‘दंगल गर्ल’, अब बोलीं- दुआओं में रखना याद

Published

on

Loading

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ की एक्ट्रेस जायरा वसीम पिछले चार साल से डिप्रेशन का सामना कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर निजी जीवन से जुड़ा यह चौंकाने वाला खुलासा किया है।

इस बात की जानकारी जायरा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट के जरिये दी है। जायरा ने अपने पोस्ट में लिखा कि आखिरकार अब वो सभी को ये बता ही रही हैं कि पिछले लम्बे समय से वो डिप्रेशन और एनजाइटी का शिकार हैं।

जायरा ने यह खुलासा किया है कि वह चार साल से इस बीमारी का शिकार हैं और इसके चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। वह एक-दो नहीं डिप्रेशन के चलते हर दिन पांच गोलियां भी खा रही हैं।

शुक्रवार को जायरा ने अपने ट्विटर पर लिखा, वो काफी छोटी उम्र से डिप्रेशन का शिकार हैं। उन्होंने एक ओपन लेटर में इस विषय से जुड़े अनुभवों का विस्तार में जिक्र किया है। जायरा ने कहा, ‘हो सकता है कि ये बस एक फेज हो पर इसने मुझे एक ऐसी परिस्थिति में खड़ा कर दिया है जिसकी ना मैंने कल्पना की थी ना ही इच्छा रखती हूं। मुझे एनजाइटी अटैक आते हैं, अचानक आधी रात को अस्पताल ले जाना पड़ता है। मैं खाली-खाली, अकेला, डरा हुआ महसूस करती हूं। बहुत ज्यादा सोने या कई हफ्तों तक न सोने के चलते मेरे शरीर में दर्द होता है, बहुत ज्यादा खाने से लेकर भूखे रहने तक, आत्महत्?या के बारे में सोचना… जैसी हर चीज इस ‘दौर’ का हिस्सा रही है।’


जायरा ने लिखा कि उन्हें पहला पैनिक अटैक 12 साल की उम्र में आया था। इसके बाद उन्हें कई बार अटैक आया। उन्होंने बताया कि ‘मुझे लगता था कि डिप्रेशन सिर्फ 25 साल के बाद की समस्या है लेकिन अब मुझे समझ आ गया है कि यह बीमारी किसी भी व्यक्ति को कभी भी हो सकती है। आखिरी में उन्होंने लिखा कि वो रमजान के पवित्र महीने का इंतजार कर रही हैं ताकि चीजों को समझने का मौका मिले। मुझे अपनी दुआओं में याद रखना।

बता दें कि जायरा ने साल 2016 में आई फिल्म दंगल में गीता फोगाट का किरदार निभाया था जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया था।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending