Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

17 साल की उम्र में वेश्या थी बॉलीवुड की ये सेलेब्रिटी, आज साथ फिल्म करना चाहते हैं बड़े सितारे

Published

on

सेलेब्रिटी

Loading

मुंबई। बात जब बॉलीवुड की होती है तो जेहन में बस गलैमर ही आता है। लेकिन क्या कभी सोचा है कि यह दौलत और शोहरात उन्हें कैसे मिली? जब भी किसी सेलेब्रिटी की लाइफस्टाइल के बारे में आपने जाना या सुना होगा तो आपके मुंह से जरुर एक बार निकला होगा कि वाह! क्या लाइफ है…लेकिन यह उपलब्धियां उन सितारों को रोतोंरात नहीं मिली। इसके लिए उन्होंने दिन को दिन और रात को रात नहीं समझा। आज हम आपको एक ऐसी ही सेलेब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

सेलेब्रिटी

साभार इंटरनेट

यह कहानी शगुफ्ता रफीक की है। अगर फिर भी आपको याद नहीं आया तो बता दें कि आशिकी-2 की दर्द भरी कहानी इन्होंने ही लिखी थी। आशिकी-2 की कहानी लिखने वाली शगुफ्ता की असली कहानी भी बहुत दर्द भरी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि शगुफ्ता 17 साल की उम्र में प्रॉस्टिट्यूट बन गई थी। यह खुलासा खुद शगुफ्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। उन्होंने कहा था, “साढ़े सत्रह साल की उम्र में मैं प्रॉस्टिट्यूट बन गई थी। एक अजनबी के साथ वर्जिनिटी खोना बहुत दर्दनाक होता है। 27 साल की उम्र तक मैं एक आदमी से दूसरे आदमी के पास जाती रही।”

सेलेब्रिटी

साभार इंटरनेट

सूत्रों के मुताबिक शगुफ्ता को बचपन में लोग उन्हें गालियां देकर बुलाया करते थे। इस वजह से वे रोया करती थीं और अकेली रहा करती थीं। वे कहती हैं, “कई ऐसे बातें थीं, जिनकी वजह से मैं क्रूर हो गई। मैंने स्कूल छोड़ दिया। मैं लोगों से लड़ती थी। इसलिए नहीं कि मैं उनसे नफरत करती थी। बल्कि इसलिए कि मुझे लगता था कि वे मुझसे नफरत कर रहे हैं। फिर मैं सोचती कि ऐसी महिला क्यों होनी चाहिए, जो अपने पति के डर से मुझे अपना भी नहीं सकती। बच्चा तो एक कुत्ता भी पैदा करता है। मैं एक जानवर की तरह थी, जिसे पैदा किया और फेंक दिया। मैंने यह मानने से इन्कार कर दिया कि अनवरी बेगम मेरी मां है। हालांकि, एक वही थीं, जो हमेशा मेरे साथ रहीं। अनवरी के दूसरे पति का नाम मोहम्मद रफीक था। यही वजह है कि मैं शगुफ्ता रफीक बन गई।”

सेलेब्रिटी

साभार इंटरनेट

बता दें कि शगुफ्ता 17 से 27 साल तक वे प्रॉस्टिट्यूशन में रहीं। फिर वह दुबई चली गईं लेकिन जब उनकी मां बीमार पड़ी तो उन्हें मुंबई लौटना पड़ा। 2002 में एक मुलाकात के दौरान उन्होंने महेश भट्ट से कहा कि वे लिखना चाहती हैं।

सेलेब्रिटी

साभार इंटरनेट

मोहित सूरी की फिल्म ‘कलयुग’ के दो सीन लिखने के बाद उन्हें ‘वो लम्हे’, ‘आवारापन’, ‘राज 2’, ‘जिस्म 2’, ‘मर्डर 2’, ‘राज 3’ और ‘आशिकी 2’ जैसी फिल्मों के लिए लिखने का मौक़ा मिला। शगुफ्ता महेश भट्ट को अपने जुड़वां भाई मानती हैं। ऐसा वो एक ही डेट ऑफ बर्थ की वजह से मानती हैं।

प्रादेशिक

सीएम सुक्खू के मंत्री का विवादित बयान, कहा- कंगना को कोई बिना मेकअप देख ले तो दूसरी बार नहीं देखेगा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना रनौत के चेहरे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसके बाद उनका काफी विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत अपने कार्यक्रमों में मेकअप करके आती है। मेकअप वाली टीम भी हमेशा उनके साथ रहती है। मेकअप को देख ही लोगों की भीड़ उन्हें देखने आती है। अगर सुबह के समय कोई व्यक्ति कंगना को बिना मेकअप देख लें तो दूसरी बार नहीं देखेगा।

उधर कंगना ने भी नेगी केइस बयान पर पलटवार किया है। कंगना ने कहा कि उन्होंने फिल्मों में बिना मेकअप के भी रोल निभाए हैं। आज अगर वह अच्छे कपड़े पहनकर और पाउडर-लिपस्टिक लगाकर जनता से मिलना चाहती हैं तो उसमें भी यह आपत्ति जताते हैं। कंगना ने आगे कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि शक्ल से उनको क्या परेशानी हो गई। क्या इनके खूबसूरत चेहरों पर वोट दिए हैं। सुक्खू जी को लगता है उनकी खूबसूरत शक्ल पर वोट मिले हैं।

कंगना ने आगे कहा कि राजनीति में एक भाव है और यह भाव किसी में भी आ सकता है। किसी का चेहरा कैसा है या आपकी उम्र और लिंग क्या है यह देश इस सबसे बाहर निकलकर काफी आगे जाना चाहता है। ये देश की बहनों को काली-पीली और उनकी शक्ल को लेकर बातें करते हैं। उन्हें मेरी शक्ल से क्या लेना-देना। मेरी शक्ल चाहे जैसी भी हो जब तक मैं बुजुर्गों भाइयों, माता-बहनों और बच्चों की सेवा में तत्पर हूं तो मेरी शक्ल से तुम्हें क्या लेना-देना। आपको बता दें कि कंगना अलग-अलग इलाकों में जाकर वहां की वेशभूषा पहन रही हैं।

Continue Reading

Trending