Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

केरल में सरेआम दिल दहलाने वाली घटना, पत्नी को जिंदा जला दिया

Published

on

Loading

 

त्रिशूर (केरल) में सरेआम एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। एक दलित महिला ( 29 वर्ष) को उसके पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। हत्या के बाद से वह फरार है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हो सकता है कि पति ने यह अपराध महिला द्वारा तलाक मांगने पर किया हो। हत्या के बाद से वह फरार है।

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, यह घटना रविवार को जितू नाम की महिला के कुदुंबश्री बैठक (महिलाओं की एक बैठक) से निकलने के दौरान हुई। उसके पति विराज ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, कुदुंबश्री कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्राम परिषद के सदस्य मौके पर मौजूद थे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। महिला को जलाए जाने के दौरान सभी मूकदर्शक बने रहे।

उसके पिता ने उसे बचाने की कोशिश की और उसे अस्पताल ले गए। वह भी बचाने के दौरान झुलस गए। पुलिस ने कहा कि अक्सर झगड़ा होने की वजह से दंपति कुछ समय पहले अलग हो गए थे। दंपति की कोई संतान नहीं है। इनके तलाक की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी।

पुलिस को संदेह है कि विराज मुंबई में हो सकता है।

इनपुट आईएएनएस

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending