Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘पप्पू की पगडंडी’ भारत की आधिकारिक प्रविष्टि

Published

on

Loading

चिल्ड्रन्स फिल्म सोसायटी ऑफ इंडिया (सीएफएसआई) की नवीनतम फिल्म ‘पप्पू की पगडंडी’ टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल किड्स, 2015 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि होगी। फिल्मोत्सव सात से 19 अप्रैल तक चलेगा। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सीमा देसाई निर्देशित ‘पप्पू की पगडंडी’ 90 मिनट की फिल्म है। यह निम्न मध्यवर्गीय परिवार के बच्चे पप्पू की कहानी है, जिसे अपने नए स्कूल में तालमेल बिठाने में दिक्कतें होती हैं। उसे उम्मीद है कि एक जिन्न उसकी सारी समस्याएं दूर कर देगा।

यह फिल्म संदेश देती है कि खुश रहने का कोई शॉर्टकट नहीं है और व्यक्ति को अपने सामथ्र्य को पहचानना आना चाहिए।

सीएफएसआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवण कुमार ने आईएएनएस को बताया, “हम 1955 की शुरुआत से भारतीय फिल्म बाजारों के लिए फिल्में बनाते आ रहे हैं। यह अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने और दर्शकों का मनोरंजन करने व उन्हें जागरूक बनाने वाली फिल्में बनाने का एक सम्मिलित प्रयास होगा।”

उन्होंने कहा कि बीते 60 वर्षो में सीएफएसआई 260 से ज्यादा बाल फिल्में, लघु फिल्में, ऐनीमेटिड फिल्में, टेलीविजन कार्यक्रम और वृत्तचित्र बना, प्रदर्शित और वितरित कर चुका है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending