Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दिव्यांका की बॉडी पर ट्रोलर ने किया कमेंट, जवाब सुनकर बोलती हुई बंद

Published

on

Loading

फेमस टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने पति विवेक दहिया और एक फ्रेंड के साथ फोटो शेयर की थी। इस फोटो पर ट्रोलर्स ने उनकी बॉडी पर आपत्तिजनक कमेंट किया था। इसके बाद ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस ने इसका करारा जवाब दिया।

?❤?

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

इंस्ट्राग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में दिव्यांका ने ब्लू कलर का कुर्ता पहना हुआ है और उन्हें कपड़ों को लेकर ट्रोल किया गया। कमेंट में 33 वर्षीया एक्ट्रेस की बॉडी को लेकर अपशब्द कहे गए। इतना ही नहीं उन्हें डीसेंट कपड़े पहनने की सलाह भी दी गई। इस पर दिव्यांका खामोश नहीं रहीं और कमेंट करने वाले को ब्लॉक करने के बजाय मुहंतोड़ जवाब दिया।

दिव्यांका ने जवाब दिया, “मुझे अपने महिला होने पर गर्व है…और किसी भी महिला को इस पर शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। भगवान ने हमें किसी उद्देश्य से इस तरह बनाया है। इसमें कुछ भी ऐसा नहीं है जिस पर शर्म महसूस की जाए। अच्छी बात है, तुमने इस विषय को उठाया। इंसान ने गर्मी और ठंड से बचने के लिए खुद को ढंकना शुरू किया था न कि तुम्हारी जैसी गंदी सोच के लोगों से क्योंकि उस समय तुम जैसे लोगों का कोई अस्तित्व नहीं था। लेकिन अब ऐसा करना पड़ेगा…।”

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending