Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

‘होला मुहल्ला’ के लिए पंजाब में हजारों इकट्ठा

Published

on

आनंदपुर-साहिब,पंजाब,होला-मुहल्ला,स्वर्ण-मंदिर,ट्रकों,चंडीगढ़,गुरु-गोविंद-सिंह,पंजाब,हरियाणा

Loading

आनंदपुर साहिब (पंजाब) | यहां के केशगढ़ साहिब गुरुद्वारा में ‘होला मुहल्ला’ के जश्न में शामिल होने के लिए दस हजार से भी अधिक लोग इकट्ठा हुए हैं। ‘होला मुहल्ला’ होली के जैसा ही त्यौहार होता है। अमृतसर स्थित हरमिदर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के बाद यह सिखों का दूसरा सबसे प्रमुख धर्मस्थल है। आनंदपुर साबिह की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों की आवाजाही खूब है। श्रद्धालु बसों, ट्रकों, टॉलियों और अन्य वाहनों से आ-जा रहे हैं।

चंडीगढ़ से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खरड़ शहर के निवासी बलबीर सिंह ने कहा, “होला मुहल्ला के लिए यहां पर हजारों लोग इकट्ठा हुए हैं। यहां का वातावरण बहुत ही अच्छा है। हमारा परिवार भी यहां पर प्रार्थना करने आया है।” आनंदपुर साहिब चंडीगढ़ से तकरीबन 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 1699 में 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह ने पांच लोगों को दीक्षा दी थी और खालसा पंथ की स्थापना की थी, जो कि आजकल सिख धर्म के रूप में जाना जाता है। इसीलिए यह धर्मस्थल प्रसिद्ध है। वहीं पंजाब और हरियाणा में अन्य जगहों पर होली बहुत ही उमंग के साथ मनाई जा रही है। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में गुरुवार रात को बारिश हुई, बावजूद इसके शुक्रवार तड़के ही नौजवानों और बच्चों ने होली खेलना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ में किसी उपद्रवी व्यवहार को रोकने के लिए तकरीबन 1,000 पुलिस कर्मियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending