Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने विनी मदिकिजेला-मंडेला के निधन पर शोक जताया

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र, 3 अप्रैल (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दक्षिण अफ्रीका की रंगभेद विरोधी नेता विनी मदिकिजेला-मंडेला के निधन पर शोक जताया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, महासचिव दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा चुकीं विनी मदिकिजेला-मंडेला के निधन से दुखी हैं।

प्रवक्ता ने कहा, विनी समान अधिकार के लिए संघर्ष करने वाली एक मजबूत और निडर आवाज थीं और उन्हें प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने दक्षिण अफ्रीका के लोगों और मदिकिजेला-मंडेला परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

विनी के परिवार ने एक बयान में कहा कि मदिकिजेला-मंडेला का जोहान्सबर्ग में सोमवार को 81 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह आखिरी समय में अपने परिवार के साथ थीं।

दक्षिण अफ्रीका के महान रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी रंगभेद के खिलाफ संघर्ष की सबसे महान शख्सियतों में से एक थीं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending