Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘सफरनामा’ की शूटिंग शुरू करेंगे साहिल सलाथिया

Published

on

Loading

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)| आशुतोष गोवरिकर की ‘एवरेस्ट’ के साथ अभिनय की शुरुआत कर चुके अभिनेता साहिल सलाथिया आगामी फिल्म ‘सफरनामा’ की शूटिग शुरू करने के लिए तैयार हैं।

साहिल ने कहा, यह यात्रा-आधारित युवा-उन्मुख, संवाद-चालित नाटक है, जो जटिल विचारधारा वाले किरदारों के आंतरिक संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमता है। मैं जेसी नाम के लड़के की भूमिका में हूं, जिसके साथ हम सब की तरह ही कई समस्याएं हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, वह नायक है और एक कलाकार के रूप में यह भूमिका निभाने के लिए मैं उत्साहित हूं। मुझे किरदार के जरिए काफी कुछ पेश करने का मौका मिलेगा और इससे ज्यादा रोमांचक नहीं हो सकता।

निखिल अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग इस महीने मनाली में शुरू होगी। यह कटिंग कॉफी फिल्म्स द्वारा निर्मित है।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending