Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अक्षय कुमार रियल एस्टेट कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बने

Published

on

Loading

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को रियल एस्टेट कंपनी लोढ़ा ग्रुप ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में अनुबंधित किया है।

एक बयान के मुताबिक, कंपनी ने सोमवार को एक वैश्विक विज्ञापन अभियान ‘कम होम टू द बेस्ट, कम होम टू लोढ़ा’ भी जारी किया। जो लोढ़ा परियोजनाओं के वास्तविक लोकेशनों पर फिल्माया गया है। इनमें अक्षय कुमार हैं।

अक्षय ने कहा, लोढ़ा ग्रुप के साथ साझेदारी करने पर मैं बेहद खुश हूं, जो आज भारत में रह रहे लोगों के तौर-तरीके में बदलाव ला रहा है। ब्रांड कीमत की पहवाह किए बिना पिछले तीन दशकों से लगातार उच्च गुणवत्ता की सेवा और सुविधा प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।

अभिनेता इस कंपनी के अभियान के तहत कई विज्ञापनों में नजर आएंगे, जो भारत और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में दो महीने तक चलेगा।

लोढ़ा ग्रुप के प्रबंध निदेशक अभिषेक लोढ़ा ने कहा कि अक्षय कुमार को कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाना बहुत संतुष्टि व खुशी प्रदान करने वाला क्षण है।

Continue Reading

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending