Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

वेनेजुएला की जेल में संघर्ष, 5 कैदियों की मौत

Published

on

Loading

वालेंसिया, 29 मार्च (आईएएनएस)| वेनेजुएला के कैराबोबो राज्य की एक जेल में बुधवार को संघर्ष में पांच कैदियों की मौत और दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

वहीं, मृतकों के परिवार के सदस्यों ने ‘एफे’ को बताया कि पांचों कैदियों की मौत आग से झुलसने और धुएं में दम घुटने से हुई है।

इस हादसे में मारे गए 19 वर्षीय कैदी योरमान सालाजार की मां लिसेते मेंडोजा ने संवाददाताओं को बताया, उन्होंने हमें कुछ नहीं बताया है। मैंने पुलिस से कहा था कि उनके साथ कुत्तों की तरह व्यवहार न करें। उन पर गैसोलीन न फेंके।

मेंडोजा ने कहा, उसे डकैती करने के लिए गिरफ्तार किया गया था लेकिन इसके लिए उसे एक कुत्ते की तरह नहीं मारा जाना चाहिए था।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे संघर्ष शुरू हुआ।

संघर्ष के कारणों की फिलहाल जानकारी नहीं है और अधिकारियों ने कोई सूचना नहीं दी है।

एक पुलिसकर्मी ने जेल के बाहर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों से कहा, आपको जानकारी प्राप्त करने के लिए हमें समय देना पड़ेगा।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending