Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीक्रेट मिशन पर चीन पहुंचा नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम-जोंग-उन

Published

on

Loading

चीन की मीडिया में मंगलवार को इस बात की अटकलें जोरों पर हैं कि नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग-उन राजधानी चीन की राजधानी बीजिंग में मौजूद हैं। चीन और उत्तर कोरिया की सीमा पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बाद यह अटकलें लगायी जा रही है। बहरहाल, किम की यात्रा के बारे में किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक एक वरिष्ठ उत्तर कोरियाई पदाधिकारी को लेकर एक ट्रेन बीजिंग पहुंची है। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि यह व्यक्ति और कोई नहीं किम जोंग उन है। अगर इस बात की पुष्टि हो जाती है तो अपने पिता की मृत्यु के बाद वर्ष 2011 में सत्ता में आने के बाद से यह किम की पहली विदेश यात्रा होगी।

गौरतलब है कि चीन उत्तर कोरिया का एकमात्र मित्र देश माना जाता है। हालांकि, किम की यात्रा की विस्तृत जानकारी या उद्देश्य अभी तक पता नहीं चले हैं। यह भी अटकलें हैं कि चीन और नॉर्थ कोरिया के बीच रिश्ते सुधारने के मकसद से किम इस यात्रा पर पहुंचा है, जो बीते साल उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण और उस पर लगे प्रतिबंधों की वजह से तनाव से भर गए थे।

बीजिंग के जिस गेस्टहाउस में आमतौर पर विदेशी नेता ठहरते हैं वहां पुलिस की गतिविधि भी बढ़ गई है। इलाके में बड़ी संख्या में अधिकारी और करीब 50 वाहन देखे गए। आसपास की सडक़ों की घेराबंदी कर दी गई है। इतिहास पर गौर करें तो उत्तर कोरियाई नेता की चीन और अपने पड़ोसी देशों की यात्रा हमेशा गोपनीय रही है। किम के दिवंगत पिता किम जोंग-इल गुपचुप तरीके से चीन की यात्रा करते थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending