Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी का आदेश

Published

on

Loading

सियोल, 23 मार्च (आईएएनएस)| दक्षिण कोरिया की अदालत ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पूर्व राष्ट्रपति ली म्युंग बक की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने ली को हिरासत में लेने का फैसला किया है। हालांकि, ली ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

अदालत के फैसले के मुताबिक, इन आरोपों को नकारे जाने से सबूतों को नष्ट करने की संभावना बढ़ी है और ली के कई अपराध न्यायोचित ठहरे हैं।

ली को पिछले सप्ताह पूछताछ के लिए समन किया गया था। सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अभियोजक कार्यालय ने सोमवार को घूस, गबन, कर चोरी सहित कई मामलों में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी करने का आग्रह किया था।

हालांकि, ली ने अदालत में पेश होने से इनकार करते हुए कहा था कि वह अभियोजकों के समक्ष पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं।

अदालत ने अभियोजकों द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों और गवाही के बाद गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending