Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

विदेश मामलों के विशेषज्ञ निनान कोशी का निधन

Published

on

Loading

तिरुवनंतपुर| विदेशी मामलों और कानून विशेषज्ञ निनान कोशी का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 81 साल के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कॉलेज के पूर्व प्राध्यपक कोशी का निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह अपने मृदु स्वभाव के लिए जाने जाते थे और टीवी चैनल पर लोकप्रिय चेहरा थे।

वर्ष 1999 में वामपंथी पार्टी के सहयोग से उन्होंने मावेलिकेरा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें कांग्रेस के रमेश चेन्निथाला ने हराया था। चेन्निथाला फिलहाल केरल के गृह मंत्री हैं।

 

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending