Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शादी में लड़की के साथ डांस कर रहा था लड़का, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि…

Published

on

Loading

जोधपुर। मौत कब कहां आ जाए यह कोई नही जानता। कब किसी हंसते खेलते इंसान को मौत अपनी आगोश में ले ले यह कोई नही जानता। ऐसा ही एक मामला राजस्थान में सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का लड़की के साथ गाने की धुन पर थिरकते हुए नजर आ रहा है। डांस के दौरान अचानक लड़का गिर जाता है। वहां मौजूद लोगों को लगता है कि लड़का एक्टिंग कर रहा है।

लेकिन थोड़ी ही देर में पता चलता है कि लड़के की मौत हो चुकी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बाडमेर के जसोल निवासी विजय ढेलडिया का बताया जा रहा है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending