Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दो हिस्सों में कटने के बाद भी उठकर बोला शख्स, ‘मालीवाडा का संजू हूं’

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र में एक ऐसी घटना घटी जिस पर यकीन कर पाना लोगो के मुश्किल है। नंदूरबार के रेलवे स्टेशन पर एक शख्य ने मालगाड़ी के आगे कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। गाड़ी की चपेट में आने से उस शख्स का शरीर दो हिस्सों में बंट गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही युवक के धड़ को उठाना चाहा, वैसे ही युवक हाथों का सहारा लेकर उठ गया। यवुक ने पुलिस को अपनी पहचान बताते हुए कहा कि व​ह मालीवाड़ा का संजू है। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया।

मृतक का नाम संजय नामदेव मराठे  है। वह मराठे नंदूरबार में ऑटो चलाता था। फिलहाल संजय के खुदकुशी करने की वजह नहीं पता चल पाई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे रेलवे पुलिस सहायक संजय वसंत तिरगी ने बताया कि युवक रेलवे ट्रैक पर पड़ा था ट्रेन ऊपर से गुजरने की वजह से उसका शरीर दो हिस्सों में कट चुका था।

हाथ में हलचल महसूस होने पर जब उसके धड़ के हिस्से को उठाने का प्रयास किया तो उसने आंखें खोलीं। जब उससे नाम पूछा तो वह बोला कि ‘मालीवाडा का संजू हूं’। इसके 10 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। संजय ने बताया कि जीवन में पहली बार उन्होंने  इस तरह की घटना देखी है।

 

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending