Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

म्यांमार के 6 प्रमुख हवाईअड्डों का उन्नतीकरण

Published

on

Loading

यंगून| म्यांमार ने छह प्रमुख हवाईअड्डों का उन्नतीकरण किया है। बचाव और सुरक्षा के लिए नए उपकरण लगाए गए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी ने इन छह हवाईअड्डों के उन्नतीकरण के लिए 1.23 अरब येन (1.233 करोड़ डॉलर) के उपकरण और वाहन दान किए हैं।

इन छह हवाईअड्डों में यंगून, मांडले, न्यांग यू, हेहो, थांडवे और दावेई शामिल हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, यह अनुदान म्यांमार और जापान के बीच द्विपक्षीय सहयोग कार्यक्रम का हिस्सा है।

मंत्रालय के मुताबिक, प्रतिवर्ष लगभग 30 लाख यात्री इन छह हवाईअड्डों का इस्तेमाल करते हैं। अनुमानित रूप से म्यांमार के सभी हवाईअड्डों का प्रतिवर्ष 44 लाख यात्री इस्तेमाल करते हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending