Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आम बजट : 6 करोड़ नए शौचालय बनेंगे

Published

on

Clean-india, new-toilet-scheme

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत देशभर मंग छह करोड़ शौचालय बनाने का लक्ष्य पूरा करेगी। जेटली ने वित्त वर्ष 2015-16 का बजट पेश करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारत में नई ऊर्जा भरने के लिए स्वच्छ भारत को अभियान बनाने में सक्षम है।

उन्होंने कहा, “मैं अब यह कह सकता हूं, क्योंकि 2014-15 में ही 50 लाख शौचालय बन चुका है और मैं लोकसभा को आश्वस्त कर सकता हूं कि हम छह करोड़ शौचालय बनाने के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।” स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल गांधी जयंती के दिन की थी। कार्यक्रम का लक्ष्य सभी लोगों को शौचालय उपलब्ध कराना है। जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना, कोयला नीलामी और स्वच्छ भारत मई 2014 में सत्ता संभालने के बाद राजग सरकार की मुख्य उपलब्धियों में से है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending