Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मानुषी ने शाहरुख-रणवीर संग लगाए ठुमके, डांस मूव्स से किया घायल

Published

on

Loading

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का नाम दुनिया में रोशन करने वाली मानुषी छिल्लर इन दिनों फोटो और वीडियो को लेकर गजब की सुर्खियां बटोर रही हैं। अब मानुषी का एक नया वीडियो इंटरनेट पर सनसनी बन गया है। इस वीडियो में मानुषी शाहरुख खान और रणवीर सिंह संग रश्क-ए-कमर पर शानदार डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं।

चीन में ग्लैमरस अवतार में मानुषी

बता दें कि मानुषी छिल्लर इस समय वर्ल्ड टूर पर हैं। इस समय वह चीन में हैं और मिस वर्ल्ड संस्था से जुड़ी अपनी प्रतिबद्धता निभा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक पूल साइड ग्लैमरस फोटो भी शेयर की थी। सोशल मीडिया में अब उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस वीडियो में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख और एक्टर रणवीर सिंह भी हैं।

ये वीडियो क्लिप कलर्स चैनल पर 25 फरवरी को दिखाए जाने वाले इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से लिया गया है। 63वें जियो फिल्मेफेयर अवॉर्ड शो में इस बार मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी मंच पर थिरकती नजर आएंगी।

उल्लेखनीय है कि मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने 118 देशों की सुंदरियों को हराया था। चीन के सायना सिटी एरेना में हुए इस समारोह में मिस वर्ल्ड 2016 प्‍यूरटो रिको ने मानुषी को ये सम्‍मान दिया था।

इस वीडियो क्लिप में मानुषी की अदाओं पर एसआरके और रणवीर भी फिदा नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में रणवीर को मानुषी के बारे में यह कहते हुए सुना जा सकता है- ‘आ हा हा क्या लचके कमर।’

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending