Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कंबरबैच ने ‘शरलॉक’ प्रशंसक के परिवार को पत्र लिखा

Published

on

Loading

अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच ने ‘शरलॉक’ प्रशंसक के परिवार को दिल को छू लेने वाला पत्र लिखा है। इस प्रशंसक का नाम ईव शेफर्ड है। ईव की 14 वर्ष की उम्र में सांस लेने में परेशानी के कारण मौत हो गई। 38 वर्षीय अभिनेता के पत्र को सोमवार को शेफर्ड के परिवार और मित्रों के सामने वेरिंगटन स्थित पेडगेट मेथोडिस्ट गिरजाघर पर उसकी अंत्येष्टि सेवा के दौरान पढ़ा गया।

कंबरबैच ने पत्र में लिखा, “मैं ईव के परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। किसी को इतनी कम उम्र में खोना और वह भी तब जब उसने अपनी पूरी जिंदगी स्वास्थ्य के लिए संघर्ष किया हो, अवश्य ही सहनशीलता से परे है।”

उन्होंने लिखा, “मैं आशा करता हूं कि वे (ईव के परिजन) इस बात से खुद को ढांढस बंधा सकेंगे कि उसे बहुत प्यार मिला। हमारे शो के लिए उसके समर्थन को सभी ने बहुत ही सराहा। उसे हमेशा याद भी रखा जाएगा। मैं वहां (अंत्येष्टि) पर मौजूद होना चाहता था, लेकिन अफसोस की बात है कि मैं उस शो को फिल्मा रहा हूं, जिससे ईव को सबसे ज्यादा प्यार था। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दें। मेरे प्यार और सहानुभूति के साथ, बेनडिक्ट।”

 

Continue Reading

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending