अन्तर्राष्ट्रीय
जम्मू में सैन्य शिविर पर आतंकवादी हमला, जवान की बेटी समेत 3 घायल
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2018/02/10_02_2018-attack.jpg)
जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार तड़के हथियारबंद आतंकवादियों ने सैन्य शिविर पर हमला किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आतंकवादियों के एक समूह ने सुंजवान सैन्य शिविर में घुसने के लिए ग्रेनेड फेंके और स्वचालित हथियारों से हमला किया।
उन्होंने बताया, “क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि सैन्य शिविर में तीन आतंकवादी घुस आए हैं।” उन्होंने बताया, “इस हमले में एक लेफ्टिनेंट और उनकी बेटी घायल हुई हैं।”
शहर में रेड अलर्ट जारी-
आतंकी हमले के बाद जम्मू शहर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। गृह मंत्रालय भी हालात पर नजर रखे हुए है। इलाके की ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों की ओर से फायरिंग फिलहाल बंद है। सुरक्षा के मद्देनजर कैंप के आसपास के स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने कैंप के पिछले गेट से हमला बोला। वे फायरिंग करते हुए कैंप के अंदर दाखिल हुए। सेना की जवाबी कार्रवाई शुरू होते ही आतंकी कैंप में जा छिपे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये आतंकी एक फ्लैट में घुस गए। बता दें कि सेना के कैंप का कुछ हिस्सा रिहायशी भी है। इसमें सैनिकों के परिवारों के लिए कई फ्लैट बने हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है आतंकी जवानों के साथ ही उनके परिवार को निशाना बनाने के मंसूबे के साथ कैंप में घुसे थे।
बता दें कि, आतंकवादियों ने 2006 में भी इसी सैन्य शिविर पर हमला किया था।
अन्तर्राष्ट्रीय
कुवैत के मंगाफ शहर में इमारत में आग से 43 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर भारतीय
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/06/kuwait-fire_202406293458.jpg)
कुवैत सिटी। कुवैत के मंगाफ शहर में बुधवार सुबह एक इमारत में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अधिकतर भारतीय हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह दक्षिणी कुवैत के मंगाफ शहर में एक इमारत में आग लगी। इस इमारत में भारत और एशिया के मजदूर रहते हैं।
इस हादसे में 40 भरतीयों समेत 43 लोग मारे गए है और करीब 30 लोग घायल हैं। मेजर जनरल रशीद हमद ने कहा कि घटना की सूचना स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे अधिकारियों को दी गई, इसके बाद राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग एक फ्लैट के किचन से शुरू हुई और पूरी इमारत में फैल गई। जिस इमारत में आग लगी है, वह केरल के रहने वाले एक शख्स की है। इमारत में भी ज्यादातर दक्षिण भारत के ही लोग थे। मरने वाले दस भारतीय नागरिकों में से भी पांच केरल के थे। कुवैत के उप प्रधान मंत्री फहद यूसुफ अल सबा ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस कमांडर ने स्टेट टीवी को बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें मजदूरों के क्वार्टर बने हैं। हादसे के समय भी वहां बड़ी संख्या में श्रमिक यहां मौजूद थे। दर्जनों लोगों को बचा लिया गया लेकिन दुर्भाग्य से आग से निकलने वाले धुएं के कारण कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। कुवैती स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आग के कारण लगभग 43 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उधर इस घटना पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुःख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘कुवैत शहर में आग की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों में से अधिकांश भारतीय बताए जा रहे हैं।’
-
ऑफ़बीट7 hours ago
गर्मी की वजह से स्किन एलर्जी, दाने और रैशेज हैं तो इन तरीकों से मिल सकती है निजात
-
नेशनल1 day ago
RSS नेता इंद्रेश कुमार का बीजेपी पर निशाना, कहा- अहंकार किसी का नहीं टिका, फिर किसी राजनीतिक दल की क्या बिसात
-
मनोरंजन1 day ago
इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सिंघम अगेन’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा क्लैश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
अवैध नशे के खिलाफ जारी है योगी सरकार का एक्शन, एक सप्ताह में हजारों लीटर अवैध शराब जब्त और नष्ट
-
प्रादेशिक1 day ago
यूपी: नदियों, झीलों, अमृत सरोवरों के साथ ही पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों पर मनाया जाएगा योग दिवस
-
ऑफ़बीट1 day ago
आइसक्रीम में थी कटी हुई इंसानी उंगली, डॉक्टर ने नट्स समझकर चखा, फिर निकल गई चीख
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
अयोध्या: राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, जैश के आतंकी का ऑडियो आया सामने
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
इस माह के अंत तक तैयार हो जाएगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे