Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

स्टूडेंट रहें स्मार्टफोन से दूर, तभी बचेगी भारतीय संस्कृति: सुनील भराला

Published

on

Loading

मेरठ मवाना ऋषभ एकेडमी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पंडित सुनील भराला पूर्व राष्ट्रीय सह-संयोजक भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा ने कहा कि वर्तमान समय में हमारी संस्कृति और संस्कारों को बचाना हमारे परिवार के लिए चुनौती बन गया। स्मार्टफोन और व्हाट्सएप के कारण हमारी संस्कृति में आमूलचूल परिवर्तन आया है हमारी मिलनसारी प्रवृत्ति को तकनीक ने ध्वस्त कर दिया है।

पंडित सुनील भराला ने कहा कि यदि परिवार में पांच सदस्य हैं तो सभी के पास स्मार्टफोन है और सभी आपस में बात करने की बजाय व्हाट्सएप में व्यस्त रहते हैं। वर्तमान माहौल में विद्यार्थियों का पढ़ाई से ज्यादा समय पोर्न और अश्लील वीडियो देखने में बीतता है। यही वजह है कि आज पांच वर्ष तक के मासूमों को भी दुराचार का शिकार होना पड़ता है।

भराला ने कहा कि मोबाइल के कारण हमारी युवा पीढ़ी गलत दिशा में जा रही है और विद्यालयों से शिक्षा प्राप्ति में कमी आई है। विद्यालयों को इंटरमीडिएट तक बच्चों को स्मार्टफोन प्रतिबंधित कर देना चाहिए। विद्यालय इस दिशा में प्रयासरत रहते हैं लेकिन इसे कड़ाई से लागू करने पर बच्चों के माता-पिता स्वतंत्रता में हनन की बात करते हैं। इस पर अभिभावको को भी पूर्ण सहयोग देना पड़ेगा। देश में व्यायाम और योग की प्राचीन परम्परा है। यह ऋषियों द्वारा हमें विरासत में मिला है। वह योग भारत से विदेशों में जाकर पुन: भारत लौटता है तो योगा बन जाता है।

सुनील भराला ने कहा कि भौतिकवादी और आधुनिकता की तरफ बढ़ते युवाओं के कदम हमारी संस्कृति के लिए बहुत बड़ा खतरा है। यही कारण है कि उनकी परिवार के प्रति संवेदना कम हो रही है। इसे रोकने का एक ही तरीका है कि विद्यालयों में स्मार्टफोन पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया जाए और गुरु शिष्य की परम्परा का निर्वहन हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ‘खेलो भारत’ का शुभारंभ करके पूरे देश को खेल के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया है। इसका यह भी उद्देश्य है कि हम स्मार्टफोन की आभासी दुनिया से निकलकर वास्तविकता में जीवन गुजारें।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending