Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्मीर में अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर प्रतिबंध

Published

on

Loading

श्रीनगर, 9 फरवरी (आईएएनएस)| प्रशासन ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की पुण्यतिथि पर अलगाववादियों द्वारा आहूत विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर शुक्रवार को श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिए हैं। अफजल को नौ फरवरी, 2013 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी।

अलगाववादियों ने अफजल की पुण्यतिथि और उसके अवशेषों को परिवार को सौंपे जाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शनों का आह्वान किया है। गौरतलब है कि अफजल को जेल परिसर में ही दफनाया गया था।

पुलिस के मुताबिक, पुराने श्रीनगर क्षेत्रों मैसूमा और उत्तरी एवं दक्षिणी कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाए गए।

वरिष्ठ अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख नजरबंद हैं जबकि मुहम्मद यासीन मलिक सेंट्रल जेल में बंद हैं।

सैयद सलाउद्दीन के नेतृत्व में युनाइटेड जिहाद काउंसिल यूजेसी) ने इस प्रदर्शन का समर्थन किया है।

अर्धसैनिक केंद्रीय रिजर्व पुलिसबलों (सीआरपीएफ) की टुकड़ियों को प्रतिबंधित क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

सुरक्षा के मद्देनजर उत्तरी कश्मीर के बारामूला से जम्मू के बनिहाल के बीच रेल सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending