Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मिस इंडिया 2018 की सलाहकार होंगी नेहा धूपिया, पूजा चोपड़ा, पूजा हेगड़े, रकुल

Published

on

Loading

मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)| फेमिना मिस इंडिया 2018 के 55वें संस्करण के तहत बॉलीवुड की चार बालाओं को सलाहकार के रूप में चुना गया है। ये चारों अभिनेत्रियां नेहा धूपिया, पूजा चोपड़ा, पूजा हेगड़े और रकुल प्रीत सिंह चार क्षेत्रों में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगी।

मिस इंडिया 2018 ऑडिशंस को चार क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण। हर राज्य के शीर्ष तीन प्रतियोगियों को 24 फरवरी 2018 को बैंगलुरू, 17 मार्च को कोलकाता, 112 अप्रैल को दिल्ली और 13 मई को पुणे में आयोजित होने वाले क्षेत्रीय क्राउनिंग समारोह के लिए एक गोल्डन टिकट दिया जाएगा। इनमें से सिर्फ एक को मुंबई में होने वाले ग्रांड फिनाले में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending