ऑफ़बीट
विराट कोहली ने लगाई सेंचुरी, अनुष्का ने डाल दिया ऐसा STATUS कि….
नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की क्यूटीपाई अनुष्का शर्मा की शादी काफी चर्चाओं में रहीं थी। वजह थी दुनिया की नजरों से बचकर इनका चोरी-चुपके बाहर शादी कर लेना। लेकिन वहीँ दूसरी तरफ इनदोनों का सच्चा प्यार देख यह लव कपल धीरे-धीरे लोगों के बेहद प्यार का हिस्सा बना।
ऐसे में विरुष्का का प्यार जितना सच्चा है। उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत भी ये बात हाल ही में पत्नी अनुष्का ने सिद्ध कर दी। दरअसल, हालिया विराट कोहली ने (112) की शानदार सेंचुरी लगाई है। इस पर अनुष्का ने भी उनका साथ दिया है।
बता दें की विराट ने अपने वनडे करियर का 33वां और साउथ अफ्रीका में (एकदिवसीय क्रिकेट में) पहला शतक मारा है। वहीं उनकी पत्नी और बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा अनुष्का ने उनका सपोर्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने स्टोरी में अपने पति को हार्ट बनाकर 100 लिखा है।
विराट ने अपने गले में अनुष्का से सगाई की अंगूठी को पहन रखा है। जो उनका लकी चार्म रहा है। वे हमेशा से ही अनुष्का को अपने लिए लकी मानते रहे है, एक बार तो विराट ये भी कह चुके है कि मैच से ज्यादा उनके लिए उनकी पत्नी अनुष्का जरुरी है।
बता दें की इन दिनों अनुष्का अपनी अपकमिंग मूवी सुई धागा में बिजी है। इस मूवी में अनुष्का बॉलीवुड के डेशिंग एक्टर वरुण धवन के साथ नजर आने वाली है। ये मूवी 2 मार्च 2018 को रिलीज हो जाएगी।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
योग एवं आयुर्वेद5 hours ago
ये वर्कआउट्स डिप्रेशन से लड़ने में हैं मददगार, मूड को रखते हैं हैप्पी
-
नेशनल1 day ago
ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे बीजेपी में शामिल, मुश्किल में कांग्रेस
-
नेशनल1 day ago
‘बहुमत नहीं मिला तो क्या होगा बीजेपी का प्लान बी’, अमित शाह शाह का जवाब हो रहा वायरल
-
नेशनल1 day ago
जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता
-
प्रादेशिक1 day ago
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
-
उत्तराखंड1 day ago
चारधाम यात्रा में 31 मई तक VIP दर्शन पर रोक, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 19 मई तक बंद
-
प्रादेशिक1 day ago
गुजरात बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही छात्रा की ब्रेन हैमरेज से मौत, आए थे 99.70 फीसदी अंक