Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों की आशंका

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि देश में दोषी ठहराए गए आतंकवादियों की फांसी पर रोक लगाने के लिए आतंकवादी गिरोह यहां हमलों को अंजाम दे सकते हैं। मंत्रालय ने सभी प्रांतों को इस सिलसिले में पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि एक प्रतिबंधित गिरोह ने देश में हमले करने के लिए अलकायदा से मदद मांगी है, हालांकि अलकायदा ने इससे इंकार कर दिया, जिसके बाद इसने अन्य प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से हाथ मिला लिया है।

पत्र में आगाह किया गया है कि ये आतंकवादी संगठन विभिन्न जेलों में कैद अपने साथियों की रिहाई के लिए आम लोगों को बंधक बना सकते हैं।

पत्र में यह भी बताया गया है कि दक्षिणी पंजाब के कबीरवाला निवासी अब्दुल रहमान नाम का एक व्यक्ति देश में आतंकवादी हमले की साजिश कर रहा है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending