Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गैंगस्टर अबु सलेम को उम्रकैद

Published

on

abu_salem

Loading

मुंबई। मुंबई की टाडा अदालत ने गैंगस्टर अबु सलेम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उसे ये सजा बिल्डर प्रदीप जैन की हत्या के मामले में दी गई है। सलेम पर दो लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। सलेम को धारा 302 के तहत अधिकतम सजा दी गई है। विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम ने सलेम को मिली सजा की पुष्टि की है। निकम ने कहा कि इस मामले में सलेम के अलावा उसके सहयोगी और सह-आरोपी मेहंदी हसन को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

टाडा कोर्ट ने 16 फरवरी को माफिया सरगना अबु सलेम को हत्या के इस मामले में दोषी करार दिया था। ये पहला ऐसा मामला है जिसमें सलेम को सजा दी गई है। उल्लेखनीय है कि सलेम को वर्ष 2002 में पुर्तगाल से गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2005 में उसे प्रत्यारोपित कर भारत लाया गया था। पुर्तगाल से प्रत्यारोपण की शर्तों के तहत सलेम को मौत नहीं दी जा सकती थी इसलिए उसे टाडा कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

सुप्रीम कोर्ट के एक अन्य फैसले के अनुसार अबु सलेम को अब आखिरी सांस तक जेल में ही रहना होगा।

गौरतलब है कि बिल्डर प्रदीप जैन की 7 मार्च 1995 को मुंबई में हत्या कर दी गई थी। हत्या के वक्त सलेम, दाउद इब्राहिम गैंग का सक्रिय सदस्य था। गैंग ने बिल्डर से रंगदारी की मांग की थी और उन्होंने 1 करोड़ रंगदारी दे भी दी थी लेकिन तभी सलेम का बिल्डर से फोन पर विवाद हो गया। उसके ठीक अगले ही दिन प्रदीप जैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending