Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिण सूडान के पूर्व सेना प्रमुख का सरकार के खिलाफ विद्रोह

Published

on

Loading

जुबा, 9 जनवरी (आईएएनएस)| दक्षिण सूडान के पूर्व सेना प्रमुख पॉल मलोंग अवान ने सरकार के खिलाफ विद्रोह कर दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रपति के प्रवक्ता एटेनी वेक एटेनी ने सोमवार को कहा कि सूडान पीपल्स लिबरेशन आर्मी (एसपीएलए) के पूर्व प्रमुख ने अपने अनुयायियों को देश के विभिन्न हिस्सों में सरकारी ठिकानों पर हमले करने के आदेश दिए हैं।

एटेनी ने कहा कि पिछले साल 26 से 28 दिसंबर के बीच पूर्व सेना प्रमुख ने अपने लड़ाकों को अवेल और वाउ शहरों पर हमले करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने साथ ही कहा कि पिछले सप्ताह राजधानी जुबा के पास हुई झड़पों का आदेश भी मलोंग ने ही दिया था।

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऑडियो टेप्स के आधार पर मलोंग पर ये आरोप लगाए हैं। हालांकि दिनका भाषा में रिकॉर्ड की गई इन ऑडियो टेप्स की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

एटेनी ने कहा, मैं उन लोगों की आवाजों की पुष्टि कर सकता हूं, जिनसे उन्होंने (मलोंग) बात की..मैं उन्हें जानता हूं जो उनसे बात कर रहे थे..इसलिए मैं यह न मानूं कि वह मलोंग ही हैं, इसका कोई कारण नहीं है।

मलोंग राष्ट्रपति साल्वा कीर के एक प्रमुख सहयोगी माने जाते थे, लेकिन चिकित्सीय कारणों के लिए कीनिया जाने के लिए नवंबर में देश छोड़ने की अनुमति दिए जाने से पहले मई 2016 में मलोंग को बर्खास्त कर दिया गया था और घर में नजरबंद रखा गया था।

मानवाधिकार समूह कई बार मलोंग और उनके लड़ाकों पर युद्धग्रस्त देश में नागरिकों पर अत्याचार के आरोप लगा चुके हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending