Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीरिया में विद्रोहियों के ठिकाने पर किए गए विस्फोट में 18 की मौत

Published

on

Loading

दमिश्क, 8 जनवरी (आईएएनएस)| सीरिया के इदलिब में विद्रोहियों के एक ठिकाने को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में रविवार को कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विद्रोही समूह अगनद अल-कॉकस के ठिकाने को निशाना बनाकर किए गए कार बम विस्फोट में मरने वालों व घायलों में नागरिक शामिल हैं।

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि विस्फोट जबर्दस्त था। संस्था ने मारे गए नागरिकों व विस्फोट करने वाले आतंकियों की अलग-अलग संख्या नहीं बताई है।

सीरियाई सेना इदलिब के दक्षिणी क्षेत्र में व्यापक रूप से हमले कर रही है। सेना ने बीते दो महीने में दस शहरों व गांवों पर कब्जा जमाया है।

सेना ने हाल में रविवार को रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर सिनजर पर नियंत्रण कर जीत दर्ज की है।

इदलिब विद्रोहियों के प्रमुख स्थान के रूप में उभरा है। विद्रोहियों के सीरियाई सेना के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद कई जगहों को खाली कराया गया है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending