Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दिल्ली हावईअड्डे पर अव्यवस्था : अनुपम खेर

Published

on

Loading

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)| दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में घने कोहरे ने उनके उड़ान कार्यक्रम का मजा खराब कर दिया। अनुपम ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली हवाईअड्डे पर भारी अव्यवस्था थी। लोग कहीं भी आ जा रहे थे। उड़ानें या तो कुछ घंटों की देरी से चल रही थीं या पूरी तरह से रद्द की जा चुकी थीं। मैंने दो एयरलाइन बदली, दोबारा बुक कराई और छोड़ी। आखिरकार तीन घंटे बाद मुझे फ्लाइट मिली। जय हो। धुंध के प्रतिकूल प्रभाव।

नए साल के पहले दिन कोहरे ने राष्ट्रीय राजधानी और उसके उपनगरों को अपनी चपेट में ले लिया। धुंध के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को प्रभावित किया। इसके साथ ही आने व जाने वाली रेलगाड़ियों में भी देरी हुई।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending