प्रादेशिक
मुस्लिम महिलाओं के शोषण के लिए कांग्रेस व पर्सनल लॉ बोर्ड जिम्मेदार : मोहसिन रजा
लखनऊ, 28 दिसंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि तीन तलाक के मुद्दे पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का रवैया काफी अड़ियल है। इससे लगता है कि वह मुस्लिम महिलाओं का सम्मान नहीं, बल्कि उत्पीड़न चाहता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के शोषण के लिए कांग्रेस और पर्सनल लॉ बोर्ड जिम्मेदार है।
मंत्री ने कहा कि यह उत्पीड़न बोर्ड और वोट की राजनीति करने वाले दलों ने किया है। इसके चलते जो जिंदगियां बरबाद हुई, उसकी सीधी जिम्मेदारी कांग्रेस व पर्सनल लॉ बोर्ड की है।
मोहसिन ने कहा, भाजपा की सरकार सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से निकली आशा की किरण को नए सूर्योदय का रूप देगी। यह महिला गौरव और सम्मान का बिल है। तीन साल की सजा को गंभीर मामलों में बढ़ाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नमाज को तीन बार बोलने से जब नमाज नहीं होती तो फिर तलाक तीन बार बोलने से तलाक नहीं हो सकता है। शरीयत भी इसकी इजाजत नहीं देता है। हर चीज के लिए प्रक्रिया है जो पूरी की जानी चाहिए।
तीन तलाक के मुद्दे पर विपक्ष के द्वारा उठाई गई आपत्तियों को खारिज करते हुए मंत्री ने कहा, विपक्ष हमेशा से ही जाति और धर्म की राजनीति करता रहा है और आज भी उसी की आड़ में राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश की जा रही है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समाज का ठेकेदार नहीं है, बल्कि यह एक संस्था मात्र है। पर्सनल लॉ बोर्ड न तो शरीयत है न ही संविधान है जोकि उनके हिसाब से काम किया जाए।
मोहसिन ने कहा, इतने समय बाद आज जो कानून बन रहा है, उसको बनाने की जरूरत क्यों पड़ी है इस पर जब विचार किया जाएगा तो सामने आएगा कि देश पर लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस ने ही मुस्लिम महिलाओं का शोषण होने दिया है। जहां तक पर्सनल लॉ बोर्ड का सवाल है तो उसे बताना चाहिए कि उसने समाज की बेहतरी के लिए क्या काम किया है।
मंत्री ने आरोप लगाया, तीन तलाक पर बोर्ड के वकील का एक पार्टी से सीधा संबंध है। भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करने के साथ ही महिला सशक्तीकरण की बात कर रही है। भाजपा महिलाओं के अधिकारों का हनन नहीं होने देगी।
प्रादेशिक
इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
चेन्नई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।
एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।
इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं. विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।
आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
उम्र बढ़ने का असर नहीं दिखेगा त्वचा पर, बस करना होगा यह काम
-
नेशनल8 hours ago
लोकसभा चुनाव: सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग जारी, पीएम मोदी समेत ये दिग्गज मैदान में
-
बिजनेस2 days ago
रिलायंस के नाम एक और उपलब्धि, Time Magazine की 100 प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट में हुई शामिल
-
नेशनल24 hours ago
दिल्लीवासियों को पानी मुहैया नहीं करा सकते तो इस्तीफा दें केजरीवाल: बीजेपी
-
नेशनल1 day ago
अखिलेश का अपने समर्थकों को संदेश- सतर्क रहें, भाजपा वाले 300 सीटों के आस-पास…
-
नेशनल1 day ago
अगर पंजाब में बीजेपी जीती तो यहां भी बुलडोजर भेज दूंगा ताकि माफिया का रौंदा जा सके: सीएम योगी
-
नेशनल1 day ago
सरेंडर करने से पहले केजरीवाल की भावुक अपील, कहा- देश के लिए मेरी जान चली जाए तो गम मत करना
-
नेशनल1 day ago
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरते ही गिरफ्तार हुआ प्रज्वल रेवन्ना, एसआईटी ने की पूछताछ